उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं। इन दिनों साइबर डिजिटल अरेस्ट के मामले में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। जो लोगों की जिंदगी भर की जमा पूंजी को मिनटों को उड़ा रही है।
साइबर अपराध से लड़ने के लिए जरूरी कदम
जो एक बड़ा चिंता का विषय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए जागरूकता भी बेहद जरूरी है। ऐसे में साइबर अपराधों को लेकर जागरूक करने के लिए उत्तराखंड पुलिस कुमाऊं मंडल में एक पहल शुरू हो रहीं हैं। इसके तहत पुलिस स्कूलों में एक पीरियड के दौरान साइबर अपराध व उससे बचाव के बारे में जागरूक करेगी और पढ़ाएगी। जिसमे प्राइवेट स्कूल व सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन एक पीरियड साइबर अपराध को लेकर आयोजित होगा। इसमें संबंधित थाना-चौकी के पुलिसकर्मी स्कूल में जाकर साइबर अपराधियों के तरीके, डिजिटल अरेस्ट व उनसे बचने के उपाय बताएंगे। साथ ही अन्य जानकारी देंगे। आईजी कुमाऊं रेंज रिद्धिम अग्रवाल की पहल पर पुलिस यह पहल शुरू कर रहीं हैं।