Site icon Khabribox

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां रात में नहीं करेंगी मूवमेंट, जरूरत पड़ने पर होगी यह व्यवस्था

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है।

बारिश के दृष्टिगत चल रही तैयारियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। जिसमें बारिश बाधक न बने, इसके लिए तैयारी चल रही है। इसके लिए तय किया गया है कि पोलिंग पार्टियां रात में मूवमेंट नहीं करेंगी। इसके अलावा आपदा की स्थिति में दोनों मंडलों में मदद के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती की जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर पिथौरागढ़ और सहस्रधारा (देहरादून) में एक-एक हेलीकॉप्टर भी मुस्तैद रहेंगे। इनके उपयोग के लिए आपदा प्रबंधन विभाग का सहयोग लिया जाएगा।

Exit mobile version