उत्तराखंड: उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद् (UBTER) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक-2026 (JEEP-2026) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि घोषित कर दी है।
देखें जरूरी जानकारी
अभ्यर्थी आगामी 15 मई, 2026 तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिषद् द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विभिन्न ग्रुप्स के लिए योग्यता मानक निम्नवत हैं।
• ग्रुप ‘E’ एवं ‘T’ (डिप्लोमा इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल डिजाइन, गारमेंट टेक्नोलॉजी): इसके लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
• ग्रुप ‘P’ (डिप्लोमा इन फार्मेसी): अभ्यर्थी को विज्ञान वर्ग (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान/गणित) के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए।
• ग्रुप ‘A’ (लेटरल एंट्री के माध्यम से द्वितीय वर्ष में प्रवेश): 10+2 (भौतिकी, रसायन, गणित) उत्तीर्ण या आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण अभ्यर्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु पात्र होंगे।
चल रहे आवेदन
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद् से संबद्ध समस्त पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र परिषद् की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर विस्तृत विवरण पुस्तिका (Prospectus) देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं:
• www.ubter.in
• www.ubterjeep.co.in