Site icon Khabribox

उत्तराखंड प्रीमियर लीग: भव्य होगा आयोजन, इन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला, स्टेडियम में निशुल्क है एंट्री

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का आगाज होने वाला है। 15 सितंबर से इस लीग का आयोजन होने वाला है।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में उत्तराखंड प्रीमियर लीग आयोजित होगा। जिसमें आईपीएल की तर्ज पर होने वाली लीग के सभी 16 मुकाबले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में उत्तराखंड प्रीमियर लीग का खेल प्रेमी निशुल्क रूप से लुत्फ उठा सकते हैं।

इन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) में पुरुष वर्ग का पहला मैच देहरादून वॉरियर्स और हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास के बीच खेला जाएगा। जबकि महिला वर्ग का पहला मैच पिथौरागढ़ हरिकेंस और नैनीताल एसजी पाइपर्स के बीच खेला जाएगा।

Exit mobile version