Site icon Khabribox

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-3 का भव्य आगाज: देहरादून वारियर्स और मसूरी क्वींस ने दर्ज की पहली जीत, वाणी कपूर ने बांधा समां

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सीजन का भव्य आगाज हो गया है।

शानदार प्रस्तुति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर के धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस और प्रदेश के प्रमुख लोक कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कल के मुकाबले

महिला वर्ग के उद्घाटन दिवस पर खेले गए मुकाबलों में देहरादून वारियर्स और मसूरी क्वींस ने शानदार जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपने सफर की विजयी शुरुआत की। पहला मुकाबला देहरादून वारियर्स और‌‌ पिथौरागढ़ हरिकेन्स के बीच हुआ।  देहरादून की सटीक गेंदबाजी के सामने पिथौरागढ़ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 84 रन ही बना सकी। (गायत्री आर्य 26, अंकिता शाह 21; मीनाक्षी जोशी 3 विकेट, वैशाली टोलेरा 2 विकेट) लिए। 85 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए देहरादून की टीम ने 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। (अंकिता बिष्ट नाबाद 29 रन, करीना नेगी 26 रन)‌ बनाए। दूसरा मुकाबला बागेश्वर एरियल और मसूरी क्वींस के बीच खेला गया, जिसमें बारिश ने खलल डाला। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी बागेश्वर की टीम ने कप्तान प्रेमा रावत (36 रन, 19 गेंद) की तेजतर्रार पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 106 रन बनाए। (मसूरी की रोशनी दानू और आरियांशी तोमर ने 2-2 विकेट लिए)। बारिश के कारण मसूरी क्वींस को डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत 11 ओवर में 62 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज आरती भंडारी की नाबाद 40 रन और कप्तान नंदिनी कश्यप की 26 रन की पारियों की बदौलत मसूरी ने 9 ओवर में 1 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।


आज से शुरू होगा पुरुष वर्ग का रोमांच

​महिला वर्ग के सफल आगाज के बाद आज मंगलवार से पुरुष टीमों के बीच मुकाबले शुरू होंगे। पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे हरिद्वार एल्मास और नैनीताल टाइगर्स के बीच खेला जाएगा।

Exit mobile version