Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती की तैयारी होगी आसान, युवाओं को निशुल्क मिलेगी ट्रेनिंग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सामने आई है। अब अग्निवीर भर्ती की तैयारी आसान होगी।

खास है योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को अब प्रदेश सरकार फ्री ट्रेनिंग देगी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्य ने पहल की है। इसको लेकर उन्होंने कुछ दिनों पहले अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बताया कि पहले चरण में खेल विभाग के पास उपलब्ध सुविधाओं को इन युवाओं को फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वह अपनी तैयारी कर सकें। वहीं दूसरे चरण में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक्सपर्ट ट्रेनर की नियुक्ति किए जाने की योजना है।

Exit mobile version