Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की परीक्षा में द्विस्तरीय परीक्षा पैटर्न शुरू करने की तैयारी, जाने इसके बारे में

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से जरूरी खबर सामने आई है।

कभी भी मिल सकती है हरी झंडी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूकेपीएसससी परीक्षाओं में शुचिता बनाए रखने के लिए द्विस्तरीय परीक्षा पैटर्न शुरू करने की तैयारी में है। सब ठीक रहा तो अप्रैल से यह पैटर्न लागू हो जाएगा। फिलहाल आयोग का यह प्रस्ताव पिछले दो साल से सरकार के स्तर पर विचाराधीन है और कभी भी इसको हरी झंडी मिल सकती है।

दो बार होंगी परीक्षाएं

इसके तहत द्विस्तरीय परीक्षा पैटर्न लागू होने पर आयोग अभ्यर्थियों की दो परीक्षाएं आयोजित करेगा। एक परीक्षा आनलाइन तो दूसरी परीक्षा आफलाइन मोड में होगी। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Exit mobile version