Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मानसून सत्र की तैयारी तेज, क्या इस बार भी गैरसैंण में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, जानें

उत्तराखंड: गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के आयोजन को लेकर प्रशासनिक सरगर्मी तेज हो गई है।

चर्चाएं तेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिससे राज्य की राजनीति में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू किए जाने के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार एक बार फिर मानसून सत्र भराड़ीसैंण में आयोजित कर सकती है। ​यदि ऐसा होता है, तो यह लगातार तीसरा मौका होगा जब धामी सरकार मानसून सत्र का आयोजन गैरसैंण में करेगी। हालांकि अभी इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Exit mobile version