उत्तराखंड: उत्तराखंड के प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब पीआरडी स्वयंसेवकों को साल के 365 दिन रोजगार और होमगार्ड के समान मानदेय देने की तैयारी है।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीआरडी स्वयंसेवकों को साल के 365 दिन रोजगार और होमगार्ड के समान मानदेय देने के लिए जल्द ही कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव पेश किया जाए।पहले 300 दिन का प्रस्ताव था, जिसे अब बढ़ाकर पूरे 365 दिन करने के निर्देश दिए गए हैं। मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव वर्तमान में वित्त विभाग के पास परीक्षण के लिए है। विभागीय मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद पीआरडी कर्मियों ने अपना धरना समाप्त करने का निर्णय लिया है।