Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पंहुची राष्ट्रपति, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पंहुची। राष्ट्रपति आज रविवार सुबह सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचीं।

सीएम व राज्यपाल ने किया स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचीं। इस मौके पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस समारोह में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई और छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल दिए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने संबोधन ने कहा कि यह सबसे प्रसन्नता का विषय है कि आज 64 प्रतिशत छात्राओं ने मेडल प्राप्त किया है। हमारी यही बेटियां भारत का गौरव बढ़ाएंगी।

कल यह रहेगा कार्यक्रम

इसके बाद वह देहरादून में निकेतन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगी। वहीं कल सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र को सुबह 11 बजे से संबोधित करेंगी। शाम साढ़े पांच बजे नैनीताल राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। मंगलवार सुबह कैंचीधाम स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में दर्शन करेंगी और अपराह्न तीन बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में भी शामिल होंगी।

Exit mobile version