Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड दौरे पर आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, यह रहेगा दो‌ दिवसीय कार्यक्रम


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे पर आएंगी।

23 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रही हैं राष्ट्रपति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 23 व 24 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर रहेगी। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि राष्ट्रपति 23 अप्रैल को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित चौथे दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। वह यहां एमबीबीएस, एमडी व बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगी। इसके बाद वह परमार्थ निकेतन भी जाएंगी। वह रात्रि विश्राम के लिए देहरादून राजभवन आएंगी। 24 अप्रैल को वह आइजीएनएफए में होने वाले आइएफएस के 2022-24 के बैच के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां शुरू हो गई है। इस संबंध में बीते मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की थी। जिसमें उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Exit mobile version