Site icon Khabribox

उत्तराखंड दौरे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे पर है। बीते कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंची ।

उत्तराखंड दौरे में राष्ट्रपति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण पाठयक्रम के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी ।इस समारोह में 2022-24 सत्र के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के दो भी प्रशिक्षु अधिकारी पासआउट होंगे।

Exit mobile version