Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रही है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कल IMA पासिंग आउट परेड की लेंगी सलामी

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आगामी 13 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन होने वाला है।

राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा

जिसमें 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की इस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में देश की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 और 13 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। वे 13 जून को सुबह ठीक 7:30 बजे आईएमए के ऐतिहासिक चेटवोड ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित होने वाली परेड की समीक्षा करेंगी और देश-विदेश के जांबाज कैडेट्स से सलामी लेंगी। इसके साथ ही, आईएमए के इतिहास में पहली बार महिला कैडेट्स भी इस भव्य परेड का हिस्सा बनकर देश सेवा की मुख्यधारा में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सैन्य अकादमी और प्रशासन स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
​आज से उत्तराखंड दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वे शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। जिसमें आज राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुँचेंगी। यहाँ वे 132 एकड़ में विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक ‘राष्ट्रपति उद्यान’ के निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। कल 13 जून को राष्ट्रपति वे भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और 158वें रेगुलर कोर्स तथा 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगी। इस वीवीआईपी यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात की कड़ी व्यवस्था की गई है, साथ ही कार्यक्रम स्थलों व आसपास के क्षेत्रों को ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित किया गया है।

Exit mobile version