Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राष्ट्रपति को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम व जागेश्वर धाम की यात्रा का दिया आमंत्रण, राज्य के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बीते सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मुलाकात की।

उत्तराखंड में मानसखंड के तहत आने वाले मंदिरों की दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को कैंची धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मानसखंड की आपकी यात्रा राज्य के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर होगी। साथ ही उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और बड़े पैमाने पर हो रहे बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अन्य जरूरी जानकारी भी दी।

Exit mobile version