Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 27 मार्च को हरिद्वार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जाने

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 मार्च को हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इसके लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज देहरादून पहुंचेंगे। वहीं कल 27 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरिद्वार धर्मनगरी में होंगे।

हरिद्वार पहुंचेंगे राष्ट्रपति-

राष्ट्रपति यहां दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला दिन रात तैयारियों में जुटा हुआ है।

Exit mobile version