Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन उत्तराखंड आ रहें हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रजत जयंती वर्ष का करेंगें स्मारक डाक टिकट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में रजत जयंती उत्सव मनाया जा रहा है।

उत्तराखंड स्थापना दिवस

वहीं नौ नवंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष का स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। इसके साथ ही राज्य की विकास यात्रा पर आधारित काफी टेबल बुक का भी अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राज्य गौरव सम्मान भी प्रदान करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा प्रधानमंत्री उत्तराखंड को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह इस दौरान महिलाओं, युवाओं व विशिष्ट व्यक्तियों के साथ संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ ही अवलोकन भी करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शासन व प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

Exit mobile version