Site icon Khabribox

उत्तराखंड: निजी नर्सिंग छात्रों को मिलेगी सरकारी अस्पतालों में ट्रेनिंग, सरकार ने एक साल का दिया अल्टीमेटम

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के निजी नर्सिंग और एलाइड हेल्थकेयर संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश सरकार ने अब निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रों को व्यावहारिक और नैदानिक (क्लिनिकल) प्रशिक्षण देने के लिए सरकारी अस्पतालों से जोड़ने का बड़ा फैसला किया है।
​
लिया यह फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया। जिसमें सरकार ने साफ किया है कि यह व्यवस्था केवल अंतरिम (अस्थायी) तौर पर लागू की जा रही है। नर्सिंग और एलाइड हेल्थकेयर पाठ्यक्रम चलाने वाले सभी निजी संस्थानों को एक वर्ष के भीतर अपने स्वयं के अस्पताल या आवश्यक प्रशिक्षण से जुड़ी आधारभूत सुविधाएं विकसित करनी होंगी। इसके बाद निजी संस्थानों को सरकारी अस्पतालों पर निर्भर रहने की अनुमति नहीं होगी। बताया कि इस फैसले के पीछे का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, उपचार प्रक्रिया और अन्य व्यावहारिक कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है। निजी संस्थानों द्वारा काफी समय से छात्रों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए सरकारी अस्पतालों से संबद्धता देने की मांग की जा रही थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

​

Exit mobile version