Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी, यहां करेंगी जनसभा, देखें कार्यक्रम


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर तैयारियां जारी है।

करेंगी जनसभा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी का रुड़की और रामनगर में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में रामनगर और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में रुड़की में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

यह रहेगा कार्यक्रम

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी आज 13 अप्रैल को नई दिल्ली से हवाई सेवा के माध्यम से सुबह 11.50 बजे रामनगर में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में अपराह्न तीन बजे रुड़की के डीएवी मैदान में चुनावी सभा में भाग लेंगी। इसके बाद वह दिल्ली वापस लौटेंगी।

Exit mobile version