Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पश्चिम एशिया से भारत आना चाह रहें प्रवासी भारतीय नागरिकों का विवरण एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू, दिए यह निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम एशिया में उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों के दृष्टिगत भारत लौटना चाहने वाले प्रवासी भारतीय नागरिकों का विवरण एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सचिव, उत्तराखंड शासन राजेन्द्र कुमार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रह रहे ऐसे नागरिकों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, जो वर्तमान में भारत वापस आना चाहते हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि विशेष रूप से ईरान और इजरायल के मध्य चल रहे संघर्ष को देखते हुए प्रदेश सरकार सतर्क है। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ईरान, इजरायल, ओमान, लेबनान, इराक, कुवैत तथा कतर जैसे देशों में निवास कर रहे राज्य के प्रवासियों का विवरण निर्धारित प्रारूप में संकलित किया जाए।

Exit mobile version