Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खाड़ी देशों में भी बिकेंगे उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड हाउस आफ हिमालयाज के उत्पाद, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अंब्रेला ब्रांड हाउस आफ हिमालयाज के उत्पादों काफी प्रसिद्ध हो रहे हैं।

चल रही बातचीत

इन उत्पादों की पंहुच अमेरिका, मैक्सिको व कनाडा में ई-कामर्स प्लेटफार्म अमेजन ग्लोबल के माध्यम सुनिश्चित करने के बाद अब इन्हें खाड़ी देशों में भेजने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत खाड़ी के देशों में कार्यरत चार कपंनियों के साथ ही ई-कामर्स प्लेटफार्म से बातचीत चल रही है। प्रयास यह है कि अगले दो-तीन माह के भीतर उत्तराखंड से स्थानीय उत्पाद इन देशों में पहुंचने लगें। दरअसल खाड़ी देशों में कार्यरत चार कंपनियों ने उत्तराखंड के इन उत्पादों में विशेष रुचि लेते हुए इनकी उपलब्धता कराने पर जोर दिया है।

Exit mobile version