उत्तराखंड: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल (टिहरी गढ़वाल) के कुलपति पद पर देश के जाने-माने भू-विज्ञान विशेषज्ञ प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन की नियुक्ति की है।
औपचारिक आदेश जारी
इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजभवन से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय अधिनियम-2011 के प्रावधानों के तहत प्रो. महाजन को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक, या 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, या अगले आदेश जारी होने तक (जो भी पहले हो) के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान में प्रो. महाजन हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में पर्यावरण विज्ञान विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर और ‘रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस केंद्र’ के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
भू-विज्ञान विशेषज्ञ से कुलपति तक का शानदार सफर
नवनियुक्त कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय से परास्नातक और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। प्रो. महाजन ने वर्ष 1985 में देहरादून स्थित प्रसिद्ध वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी से बतौर वैज्ञानिक अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2017 में प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया था। वह अब तक 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं