Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य के उच्च शिक्षा निदेशक बनाए गए प्रो. डॉ. कमल किशोर पांडे, आज संभालेंगे कार्यभार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. अंजू अग्रवाल की बुधवार को सेवानिवृत्ति हुई है। जिसके बाद शासन ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर के प्राचार्य डॉ. कमल किशोर पांडे को अगला प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक नियुक्त किया है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सचिव उच्चशिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने उनकी पदोन्नति का आदेश जारी किया है। डॉ. कमल किशोर पांडे आज गुरुवार को उच्चशिक्षा निदेशालय हल्द्वानी में कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रो. कमल किशोर पांडे ने बताया कि राज्य के डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक माहौल बेहतर करने के लिए वह प्राथमिकता से कार्य करेंगे।

Exit mobile version