Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रो. गिरीश चंद्र जोशी हुए सम्मानित, मिला ‘राजभाषा गौरव पुरस्कार’

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग से अवकाश प्राप्त प्रो. गिरीश चंद्र जोशी सम्मानित हुए हैं।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भौतिक विज्ञान विभाग से अवकाश प्राप्त प्रो. गिरीश चंद्र जोशी को वर्ष 2023-24 के ‘राजभाषा गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार ब्रह्मांड के वैज्ञानिक रहस्यों से आम जनों को परिचित कराने के उद्देश्य से हिंदी में लिखी गई उनकी पुस्तक ‘विज्ञान और ब्रह्मांड: इतिहास तथा आधुनिक अवधारणा’ के लिय देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया है। इस पुरस्कार में उन्हें प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन धनराशि के रूप में प्रदान किया है।

Exit mobile version