Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय के नये नियमित कुलपति नियुक्त हुए प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट

उत्तराखंड: उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के वर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया नियमित कुलपति नियुक्त किया है।

दी शुभकामनाएं

​जानकारी के अनुसार राजभवन द्वारा 3 सितंबर को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रो. बिष्ट की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों तक (जो भी पहले हो) के लिए की गई है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति का अतिरिक्त दायित्व प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को सौंपा गया था। अब नियमित कुलपति की नियुक्ति के साथ ही यह अस्थायी व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जाएगी।

Exit mobile version