Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रो. एससी खर्कवाल की पुस्तक ‘उत्तराखंड विकास के 25 वर्ष’ का हुआ विमोचन, मिलेगा समर्थित तथ्यों का विश्लेषण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार को दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में पुस्तक का विमोचन किया गया।

पुस्तक पर विस्तृत चर्चा की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें भूगोलवेत्ता प्रो. एससी खर्कवाल की पुस्तक ‘उत्तराखंड विकास के 25 वर्ष’ का विमोचन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक राज्य के क्षेत्रीय भूगोल में एक और मील का पत्थर साबित होगी। कुल 235 पृष्ठों वाले 11 अध्यायों वाली इस पुस्तक को इन 25 वर्षों के दौरान उत्तराखंड के समग्र विकास के स्थानिक-कालिक पहलुओं का विश्लेषण करने के लिए तैयार किया गया है। साथ ही यह एक प्रामाणिक संदर्भ पुस्तक होगी। इसकी भाषा बहुत ही सरल और समझने योग्य है तथा इसमें संबंधित तालिकाओं, आरेखों और मानचित्रों द्वारा समर्थित तथ्यों का विश्लेषण किया गया है।

Exit mobile version