Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लाॅन्च, लोगों से की यह अपील

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कल सोमवार को फिल्म के प्रोमो और पोस्टर को लाॅन्च किया।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म मैरै गांव की बाट का प्रोमो और पोस्टर लाॅन्च किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत और रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय बोली भाषाओं में फिल्मों के निर्माण और उनके प्रचार प्रसार में हरसंभव मदद कर रही है।

Exit mobile version