Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति, 43 मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बनें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, देखें सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में 43 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के पद पर पदोन्नति हुई है। इस संबंध में आदेश जारी हुए हैं।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने आदेश जारी किया। जारी आदेश में कहा कि विभागीय चयन समिति की सिफारिश पर इनकी पदोन्नति की गई है। आदेश में बताया है कि पदोन्नति के बाद इनकी विभिन्न कार्यालयों में तबादला एक्ट एवं शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार काउंसलिंग के माध्यम से तैनाती की गई है। इनकी पदोन्नति अस्थाई है। जो बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय रद्द की जा सकती है।

Exit mobile version