Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पिटकुल में पदोन्नति की सौगात,  परिचालकीय और लिपिकीय संवर्ग के 23 कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ, दो को वित्तीय स्तरोन्नयन

उत्तराखंड: पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के कार्मिकों के लिए अच्छी खबर है। प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के अनुमोदन के बाद निगम के परिचालकीय और लिपिकीय संवर्ग के कुल 23 कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ मिला है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही एक आशुलिपिक श्रेणी-तृतीय और एक ड्राफ्ट्समैन को उनकी अनुमन्यता की तिथि से वित्तीय स्तरोन्नयन स्वीकृत किया गया है। पदोन्नति के लिए गठित समितियों की संस्तुति के आधार पर मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं।
•  ​परिचालकीय संवर्ग (20 पद)
◦ ​श्रमिक से कुशल श्रमिक: 3 पद
◦ ​कुशल श्रमिक से तकनीशियन ग्रेड-द्वितीय (लाइन): 5 पद
◦ ​श्रमिक/कुशल श्रमिक से तकनीशियन ग्रेड-द्वितीय (विद्युत): 3 पद
◦ ​तकनीशियन ग्रेड-द्वितीय (लाइन) से तकनीशियन ग्रेड-प्रथम (लाइन): 9 पद
•  ​लिपिकीय संवर्ग (3 पद):
◦ ​कार्यालय अधीक्षक विशेष श्रेणी से प्रशासनिक अधिकारी: 1 पद
◦ ​कार्यालय अधीक्षक प्रथम से कार्यालय अधीक्षक विशेष श्रेणी: 1 पद
◦ ​कार्यालय अधीक्षक द्वितीय से कार्यालय अधीक्षक प्रथम: 1 पद
​इसके अतिरिक्त, वित्तीय स्तरोन्नयन समिति की संस्तुति पर एक ड्राफ्ट्समैन और एक आशुलिपिक श्रेणी-तृतीय को वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ दिया गया है।

Exit mobile version