Site icon Khabribox

उत्तराखंड: महिला आरक्षण का विरोध: कल विधानसभा का विशेष सत्र और निकलेगा मशाल जुलूस







उत्तराखंड: उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों के रुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


कहीं यह बात


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर उन्होंने घोषणा की है कि इस विषय पर जनभावनाओं को व्यक्त करने के लिए 28 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। साथ ही, उसी दिन शाम 6 बजे देहरादून में एक विशाल मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं द्वारा निकाला जाने वाला यह जुलूस विपक्षी दलों की “महिला विरोधी मानसिकता” के खिलाफ एक संदेश होगा। मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ट किया कि विशेष सत्र और मशाल रैली के माध्यम से उत्तराखंड की महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा ताकि आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को कड़ा जवाब दिया जा सके।

Exit mobile version