उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 1 और 2 की आंसर की जारी की है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा लिए लिखित परीक्षा 24 अक्तूबर, 2024 को दो सत्रों में आयोजित हुई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ukutet.com) पर जाकर अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को यूटीईटी 2024 उत्तर कुंजी के बारे में कोई आपत्ति है, वे 13 नवंबर, 2024, शाम 5 बजे से पहले secyutet@gmail.com पर भेज सकते हैं।