April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: इगास पर्व के अवसर पर 15 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास (बूढ़ी दिवाली) पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। हालांकि इगास पर्व 14 नवंबर रविवार के दिन है, इसलिए आदेश में इगास पर्व पर आगामी 15 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। 15 नवंबर को प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालयों में इगास पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश अवकाश रहेगा। इस दिन केवल बैंक, कोषागार, उप कोषागार खुले रहेंगे।

दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाता है इगास पर्व

दिवाली के 11 दिन बाद पहाड़ में इगास(बूढ़ी दिवाली) मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान राम के लकां विजय कर अयोध्या पहुंचने की सूचना पहाड़ में 11 दिन बाद मिली थी। इसीलिए दिवाली के 11 दिन बाद इगास मनाया जाता है।