Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 22 जनवरी को प्रदेश में घोषित हो सकता है सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 22 जनवरी का दिन एतिहासिक दिन है। इस दिन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड में भी लोगों मे उत्साह का माहौल है। जिसमें यह दिन प्रदेश में धूमधाम से मनाने के लिए प्रदेश में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी मुख्यमंत्री से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।

पत्र में कहीं यह बात

उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसकी उत्तराखंड समेत पूरे विश्व मे भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। पूरा विश्व इस समय राममय है। आस्था और विश्वास का यह महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर व्यक्ति 22 जनवरी का कार्यक्रम देखने को उत्सुक है। प्रत्येक रामभक्त इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना चाहता है। जिस पर 22 जनवरी को धामी सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है।

Exit mobile version