Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित हुए जनकवि डाॅ अतुल शर्मा, राज्य आंदोलन में गीतों के जरिए निभाई सक्रिय भूमिका

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जनकवि डाॅ. अतुल शर्मा को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है।

सम्मान से हुए सम्मानित

उन्हें यह सम्मान उनके जन्मदिन व नव वर्ष के अवसर पर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार  वृंदा एंक्लेव बंजारा वाला स्थित उनके आवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सबसे पहले मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने शाल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से राज्य आंदोलन में गीतों के जरिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया।

Exit mobile version