Site icon Khabribox

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कर एवं राजस्व निरीक्षक परीक्षा-2026 की आवेदन तिथि आगे बढ़ाई, देखें

​उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा कर एवं राजस्व निरीक्षक परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।

आगे बढ़ी तिथि

इस संबंध में आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक के रिक्त 29 पदों पर सीधी भर्ती के लिए यह चयन प्रक्रिया हो रही है। अत्यधिक वर्षा के कारण प्रदेश के पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिसके चलते अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में परेशानी आ रही थी। अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आलोक में यह निर्णय लिया गया है।

देखें वेबसाइट

अब ऑनलाइन आवेदन करने तथा ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2026 कर दी गई है। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 08 अगस्त, 2026 से 18 अगस्त, 2026 तक पुनः लिंक खोला जा रहा है।

Exit mobile version