Site icon Khabribox

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर, जानें कब होंगी  कौन सी परीक्षाएं

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2026 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

परीक्षा कलैंडर जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग द्वारा जारी इस सूची में प्रवक्ता, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियां है।
• ​न्यायिक सेवा (Civil Judge) मुख्य परीक्षा: 21 से 24 अप्रैल, 2026
• ​उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (Civil/Upper Subordinate) मुख्य परीक्षा: 27 से 30 अप्रैल, 2026
• ​प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (Screening/Main) परीक्षाएं: विभिन्न विषयों (भौतिक शास्त्र, नागरिक शास्त्र, हिंदी, इतिहास, गणित आदि) के लिए मई से दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।
• ​RO/ARO (Account) परीक्षा: 19 मई, 2026
• ​उच्च न्यायालय सहायक समीक्षा अधिकारी/टाइपिस्ट: 19 जुलाई, 2026

प्रवक्ता पदों के लिए विषयवार तिथियां

• ​भौतिक शास्त्र: 09 मई, 2026
• ​नागरिक शास्त्र: 10 मई, 2026
• ​हिंदी: 30 मई, 2026
• ​इतिहास: 31 मई, 2026
• ​अंग्रेजी: 26 जुलाई, 2026
• ​जीव विज्ञान: 12 जुलाई, 2026

Exit mobile version