उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।
चयन परिणाम जारी
आयोग द्वारा यह परिणाम 25 सितंबर, 2026 को आधिकारिक रूप से घोषित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 113 पदों पर सीधी भर्ती के लिए यह चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। 27 मार्च, 2026 को घोषित मुख्य (लिखित) परीक्षा के परिणाम के बाद, 27 जुलाई, 2026 से 03 सितंबर, 2026 तक इंटरव्यू, शारीरिक मापदंड और चिकित्सीय परीक्षण आयोजित किए गए थे। इन सभी चरणों के प्रदर्शन और अभ्यर्थियों द्वारा दी गई ऑनलाइन वरीयता के आधार पर श्रेणीवार अंतिम परिणाम जारी किया गया है।