Site icon Khabribox

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवक्ता (अंग्रेजी) मुख्य परीक्षा 26 जुलाई को, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ‘उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा परीक्षा-2025’ के अंतर्गत अंग्रेजी विषय की मुख्य लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।

इस दिन होगी परीक्षा

जिसमें अंग्रेजी विषय की मुख्य परीक्षा 26 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी—पहला सत्र प्रातः 09:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक और दूसरा सत्र अपराह्न 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक रहेगा।
अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र 11 जुलाई, 2026 से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version