प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं अब बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग के बीच दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जिसमें दो लोग सवार बताए जा रहे थे।
घटना स्थल पर एक ने तोड़ा दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ हाइवे पर मंगलवार की रात गौचर कर्णप्रयाग के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की मौत और एक घायल बताया जा रहा है। देहरादून से कर्णप्रयाग की ओर आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो कर चटवापीपल पुल से नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान घटना में वाहन में सवार दो लोगो में से एक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को रेस्क्यू किया। घायल व्यक्ति को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया है।मृतक व्यक्ति पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी बताया जा रहा है।
मृतक व घायल का विवरण
वाहन संख्या :- UK11 7556
घायल का नाम :- विनोद
निवासी :- चमोली
मृतक का नाम :- प्रेम सिंह उम्र 58 वर्ष है।
निवासी :- चमोली