Site icon Khabribox

उत्तराखंड: धार्मिक यात्रा पर राहुल गांधी, बांटी चाय, भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तराखंड में है। वह धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड आए हुए हैं।

तीन दिवसीय दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी

वहीं तीन दिवसीय धार्मिक दौरे के बाद अब वह आज वापस दिल्ली को रवाना होंगे। उन्होंने यात्रा को पूरी तरह धार्मिक रखने के लिए पार्टी नेताओं से भी मिलने से परहेज किया। रविवार देर शाम राहुल गांधी ने आरती के समय गणेश गोदियाल के साथ मंदिर के गर्भ गृह में पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने बाहर लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को अपने हाथ से गरमा गरम चाय भी बांटी। सोमवार को उन्होंने केदारनाथ में भंडारा किया। राहुल गांधी ने आज केदारनाथ मंदिर में कई श्रद्धालुओं और संतों से भेंट की। साथ ही उन्होंने दो घंटे तक यात्रियों को भंडारा भी वितरित किया। करीब 1500 लोगों ने खाया भंडारा। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी भी मंगलवार को भगवान भैरवनाथ में इस अनुष्ठान में शामिल होंगे।

Exit mobile version