Site icon Khabribox

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल की राजमाता सूरज कुंवर शाह का निधन

आठ बार लोक सभा सांसद रहे टिहरी गढ़वाल के राजा मानवेंद्र शाह की धर्मपत्नी राजमाता सूरज कुंवर शाह का 98 साल की उम्र में शनिवार को नई दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया है।

शुक्रवार को हुआ था स्वास्थ्य खराब

उनके पुत्र राजकुमार मनुजेंद्र शाह ने बताया कि राजमाता इस वर्ष मई में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गयी थी जिसके बाद वह स्वस्थ हो गयी थी। लेकिन उसके कुछ सप्ताह बाद उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी। कनाट प्लेस दिल्ली स्थित उनके आवास पर ही चिकित्सक उनकी देखभाल कर रहे थे। शुक्रवार को उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें गंगाराम हास्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। राजमाता का पार्थिव शरीर दिल्ली से चार अक्टूबर सोमवार को नरेंद्र नगर राज महल में लाया जाएगा। मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version