Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, खुशी में सैलून में 1 रुपए में बाल काटने का दिया जा रहा ऑफर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कल 22 जनवरी को हम सभी देशवासियों के लिए एतिहासिक दिन है। देश भर में उत्साह का माहौल है। कल 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है।

बड़ी संख्या में लोग उठा रहें इस स्कीम का लाभ

इस खुशी में ऋषिकेश स्थित डोईवाला के एक सैलून में 1 रुपए में बाल काटे जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैलून के मालिक ने बताया कि 1 रुपए में बाल काटने का ऑफर 1 जनवरी 2024 से 22 जनवरी तक यानि कल तक किया गया है। बाल काटने का चार्ज 80 रूपये है। जो आजकल 01 रूपये में हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि अभी तक लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए के बाल काटे गए हैं। इस ऑफर के बाद से यहां बहुत भीड़ जमा हो रही है। सैलून में सुबह से ही भीड़ लग रही है। लोगों को बाल कटवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अयोध्या में राम मंदिर में श्रीराम भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर यह स्कीम निकाली है।

Exit mobile version