Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वन्य जीव अपराध पर रनसाली रेंजकर्मियों ने 11 तोतों के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां सितारगंज में वन्य जीव अपराध पर रनसाली रेंजकर्मियों ने दो लोगों को 11 सुक प्रजाति के तोतों के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों व्यक्तियों की पहचान कुलदीप सिंह निवासी लामाखेड़ा, रवि सिंह निवासी गूलरभोज के रूप में हुई है।

61 थैले हुए बरामद-

बताया जा रहा है कि इन दोनों व्यक्तियों ने  ये तोते जंगल के पास से खेतों में जाल बिछा कर पकड़े। आरोपियों के पास से एक प्लास्टिक का जाल व तोतों को पकड़ कर रखने वाले कपड़े के 61 थैले बरामद हुए हैं।

टीम में यह लोग रहें शामिल-

इस दौरान टीम में वन दरोगा भूपाल सिंह, राकेश पन्त, वन बीट अधिकारी लाल सिंह नेगी, विनोद मेहता ,गोविन्द सिंह कोरंगा व खुशाल सिंह फर्त्याल शामिल रहे।

Exit mobile version