Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां मिला दुर्लभ प्रजाति का सांप, हिमालयन त्रिंकेट का घर से किया रेस्क्यू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के विकासनगर के कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज अंतर्गत नगर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर से एक अलग प्रजाति का सांप मिला है।

सांप का किया रेस्क्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां हिमालयन त्रिंकेट सांप का रेस्क्यू किया गया है। यह सांप घर में घुस गया था। इस सांप का पूरे क्षेत्र में पहली बार रेस्क्यू किया गया है। चौहड़पुर रेंजर पंकज ध्यानी ने इस सांप के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी है, साथ ही जीपीएस लोकेशन भी भेजी है, जहां पर सांप रेस्क्यू किया गया है। सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने बताया कि इस प्रजाति का सांप पछवादून में पहली बार रेस्क्यू किया गया है, यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है।

Exit mobile version