उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक होने जा रही है। यह बैठक 11 अप्रैल तक चलेगी।
कई बड़े पदाधिकारी रहेंगे मौजूद-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सात दिवसीय राष्ट्रीयचिंतन बैठक हरिद्वार के पास रायवाला में आयोजित होगी। जो 11 अप्रैल तक आयोजित होगी। इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत संघ के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह बैठक सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में संपन्न होगी।