Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों को मिलेगी खास सुविधा, राशन वितरण में होगी आसानी, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब राशन कार्ड धारकों को खास सुविधा मिलेगी। जिससे राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलेगी।

डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और मील का पत्थर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन न मिलने से परेशान राशन कार्ड धारकों को अब अंगूठे के फिंगर प्रिंट न आने पर भी राशन मिलेगा। इसके लिए कार्डधारकों को अब ई-पाश मशीन से यह सुविधा मिलेगी। अभी तक कार्डधारकों को राशन वितरण में अंगूठा के अलावा आइरिस स्कैनर में आंख दिखाकर राशन दिया जाता है। इसके साथ ही ई-पाश मशीन से भी अब राशन दिया जा सकेगा। ऐसे में किसी को भी वापस नहीं लौटाया जाएगा। उत्तराखंड में कुछ दिनों पहले नई ई पाश मशीनों से राशन वितरण के पायलट प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग हो गई है। बताया कि नई मशीन से राशन वितरण का प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सकेगा। राशन वितरण प्रणाली में यह बदलाव भी इसी दिशा में एक पहल है।

Exit mobile version