Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राशन विक्रेताओं को दीपावली से पहले मिलेगा लाभांश बढ़ोतरी का तोहफा, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राशन विक्रेताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। राशन विक्रेताओं को दिवाली से पहले लाभांश बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने रेखा आर्या ने राज्य खाद्य योजना और राष्ट्रीय खाद्य में शासन विक्रेताओं को मिलने वाले लाभांश को समान रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इसे दिवाली से पहले लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर मंत्री ने बताया कि अलग-अलग जनपदों में राशन डीलरों को अलग-अलग समय सीमा तक का भुगतान होने की बात सामने आई है। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि केंद्र से जो भी बजट मिले इसका आवंटन इस तरह किया जाए कि किसी भी जनपद के डीलरों का बैकलॉग बाकी ना रहे।

दाल का रेट बाजार मूल्य से कम हो

इसके साथ ही निर्देश दिए कि राशन की दुकान से मिलने वाली दाल का रेट बाजार मूल्य से कम होना चाहिए। दरअसल प्रदेश के राशन विक्रेताओं की मांग है कि राज्य खाद्य योजना के लाभांश को केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले लाभांश के समान किया जाए।

Exit mobile version