Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के रावल ने पद से दिया इस्तीफा, नये रावल की घोषणा, अब 14 जुलाई से यह करेंगे पूजा अर्चना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। चारधाम यात्रा हर दिन नये रिकॉर्ड बना रहीं हैं। इसी बीच प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

नये रावल की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने निजी कारणों से बदरी- केदार मंदिर समिति को कुछ दिन पहले अपना त्यागपत्र सौंपा था। जिसके बाद अब मंदिर समिति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए अब नए रावल की घोषणा कर दी है।

14 जुलाई से धाम में नए रावल अमरनाथ नंबूदरी करेंगे पूजा-अर्चना

रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 जुलाई से धाम में नए रावल अमरनाथ नंबूदरी पूजा-अर्चना करेंगे। इससे पहले 13 जुलाई को नए रावल का तिलपात्र किया जाएगा। धाम में नायब रावल के पद पर कार्य कर रहे अमरनाथ नंबूदरी अब नये रावल होंगे।

Exit mobile version