Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड: श्रद्धालुओं का आंकड़ा इतने लाख पार, कपाट बंद होने से पहले ही बना नया कीर्तिमान

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ व‌ उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।‌

श्रद्धालुओं में उत्साह

इस बार यात्रा ने इतिहास के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा की समाप्ति में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन इसके बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कपाट बंद होने तक यह संख्या 65 लाख के पार पहुंच सकती है। इस वर्ष चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले गए थे।
15 सितंबर से शुरू हुए दूसरे चरण में भी श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह दिख रहा है।


​वर्षवार श्रद्धालुओं के आंकड़े

वर्षश्रद्धालुओं की कुल संख्या
202658,40,451 (27 अक्टूबर तक)
202548,31,905
202446,17,445
202354,36,172
202244,37,028

धामों के कपाट बंद होने की तिथियां

Exit mobile version