Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड, आंकड़ा इतने लाख के पार

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं पितृ पक्ष (श्राद्ध) के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों के पिंडदान और तर्पण के लिए धाम पहुँच रहे हैं।

श्रद्धालुओं में उत्साह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही इस वर्ष की बदरीनाथ यात्रा ने नया इतिहास रच दिया है। अक्टूबर की शुरुआत में ही बदरीनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 18 लाख 70 हजार के पार पहुँच गई है। इसी के साथ वर्ष 2023 में दर्ज 18 लाख 39 हजार श्रद्धालुओं का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूटा है। यात्रा की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 20 लाख से अधिक तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुँचेंगे। गौरतलब है कि 2023 की यात्रा सीजन में रिकॉर्ड 18.39 लाख श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ के दर्शन किए थे।

Exit mobile version