Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पीएसी/आईआरबी) एवं भर्ती द्वितीय अधिकारी परीक्षा की अभिलेख सत्यापन सूची जारी, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन सं०-A-5/DR/S.I. /E-5/2023-24 दिनांक 31 जनवरी, 2024 द्वारा गृह विभाग के अंतर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं गुल्मनायक पुरूष (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा-2024 के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसके क्रम में आयोजित शारीरिक मापदण्ड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम दिनांक 19.11.2024 एवं 17.12.2024 को घोषित किया गया है। उक्त परिणाम में सफल अभ्यर्थियों के लिए उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) व गुल्मनायक (पी०ए०सी०/ आई०आर०बी०) पदों हेतु लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा दिनांक 12.01.2025 तथा अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पद हेतु लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा दिनांक 09.02.2025 को आयोजित की गयी। उपरोक्त पदों की लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के प्राप्तांक से निर्मित प्रवीणता सूची के आधार पर पदवार निम्नवत अभिलेख सत्यापन सूची निर्गत की गई है।

Exit mobile version